फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर की खराबी से बैंक उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और फिर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सर्वर में आई खराबी से बैंक के उपभोक्ताओं को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। सर्वर की खराबी से मंगलवार शाम के आखिरी दो घंटों को छोड़ कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


उपभोक्ता घंटों तक सर्वर में आई खराबी दूर होने का इंतजार करते रहे। सोमवार को बीएसएनएल के सर्वर में खराबी आने से क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं ध्वस्त हो गई। बीएसएनएल की सेवाएं सुचारु हुई, तो करीब तीन बजे एसबीआई की लोहाघाट शाखा का सर्वर खराब हो गया। इसके चलते यहां लेनदेन बाधित हो गया। मंगलवार सुबह 10 बजे से होली के चलते बैंक में लेनदेन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वर में खराबी के बावजूद लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहे। वहीं कई लोग निराश होकर घरों को लौट गए। करीब दो बजे सर्वर में आई खराबी दूर हो पाई, जिसके बाद बमुश्किल एक घंटे लेनदेन शुरू हो सका।

सोमवार को पहले बीएसएनएल के सर्वर में खराबी आने से लेनदेन प्रभावित हुआ। करीब तीन बजे शाखा के सर्वर में खराबी आने से कामकाज रुक गया। मंगलवार करीब दो बजे सर्वर की खराबी दूर होने से कामकाज शुरू हुआ। सर्वर में आई खराबी दूर होने के बाद करीब 200 लोगों ने लेनदेन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डमर सिंह पतियाल, शाखा प्रबंधक, एसबीआई लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें