फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव दरशन दे हो जटाधारी शिव दरशन दे...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में जगह-जगह महिला-पुरुष की सामूहिक होली जोरों पर है। रायनगर चौड़ी गांव के प्रसिद्ध देवालय में होल्यारों ने भगवान शंकर की आराधना करते हुए शिव दरशन दे हो जटाधारी शिव दरशन दे, कौन दिशा से चातुर आए गीत से होली की शुरुआत की।
विज्ञापन


फोर्ती गांव में सामाजिक कार्यकर्ता भोलादत्त पुनेठा के आवास से मां अंबे की स्तुति दर्शन दो महामाई अंबे, भीड़ भई है अतिभारी से होली का श्रीगणेश हुआ। प्रमुख होल्यार मोहन बगौली, कैलाश जोशी, महेश सुतेड़ी, धर्मानंद बगौली, नारायण उपाध्याय के नेतृत्व में होल्यारों ने तेरे नैन रसीले लाल, बालम प्रीत लगाले नैनल से, अच्छ हां रे बालम मस्म महिना फागुन को आदि होली गीतों का गायन किया। सुंई गांव में राजेश चौबे, रमेश चौबे, रमेश खर्कवाल, लक्ष्मीदत्त खर्कवाल, रमेश तिवारी के नेतृत्व में चंपा के दो दस फूल मालिनी हार गथो है, पय्या पडत हैं अरज करत हैं, मैं हूं पर घर की नारी होली का गायन किया।

लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा के आवास में हुई होली में महिला होल्यारों ने तुम सिद्धि करो महाराज, शिव के मन माही बसे काशी होली का गायन किया। इस मौके पर मुन्नी उप्रेती, नीमा पांडेय, मंजू, शांति, प्रभा, बबीता, पुष्पा, गीता, भावना, पुष्पा आदि शामिल थीं। इधर पाटी, बाराकोट, देवीधुरा, रीठासाहिब आदि क्षेत्रों में भी लोगों ने खड़ी होली का गायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें