फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते पांच साल के दुर्घटना स्थलों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बीते पांच साल में दुर्घटना स्थलों का चयन कर उसे सेफ जोन बनाया जाएगा। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि वर्तमान में बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बारहमासी सड़क निर्माण पूरा होने तक वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में एसडीएम, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अधिकारी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता और संबंधित थाना प्रभारियों को शामिल किया है। टीम 18 और 19 जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेंजर जोन को चिन्हित करेगी।

एसपी ने बताया कि आमतौर पर सड़क की खराब स्थिति, गहरी खाई, वाहन में खामी और मानवीय भूल दुर्घटना का कारण होती है। इन सभी स्थितियों को ध्यान में रख कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट से टनकपुर तक 20 डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं। टीम के निरीक्षण के बाद डेंजर जोन की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैरापिट की जरूरत, क्रश बैरियर की स्थिति और पाला क्षेत्रों को भी टीम चिन्हित करेगी। इसके बाद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


हिल पेट्रोल यूनिट का भी हुआ गठन
पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल पेट्रोल यूनिट का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि ये टीम बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में पेट्रोलिंग करेगी। टीम में एक दरोगा और चार कांस्टेबल रखे गए हैं। जो रात के समय इमरजेंसी में जाने वाले वाहनों को डेंजर और सेफ जोन की जानकारी देंगे। इसके अलावा एसओजी टीम औचक मुआयना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें