फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों की सहायक अध्यापक पदों पर हुई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब तक औपबंधिक रूप से सहायक अध्यापक पदों में कार्यरत शिक्षा मित्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा सभागार में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में शिक्षा मित्रों के शैक्षिक अभिलेखों और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अवनीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित काउंसलिंग में औपबंधिक रूप से कार्यरत सहायक अध्यापकों (शिक्षा मित्र) की औपबंधिकता समाप्त कर नियुक्ति प्रदान की गई। काउंसलिंग समिति में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण, उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र शाह, महावीर सिंह, उदय प्रताप मिश्रा, रवींद्र पांडेय, प्रकाश तड़ागी, हिमांशु मुरारी, विपिन चंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें