फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार को पैदल ही कार्यालय पहुचेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बढ़ते प्रदूषण एवं श्रीखंड चौड़ में स्थित जिला कार्यालय, विकास भवन, पुलिस, जिला न्यायालय, शिक्षा विभाग, कोषागार आदि कार्यालयों के बाहर बढ़ते वाहनों के दबाव से निपटने के लिए प्रत्येक शनिवार को अधिकारी और कर्मचारी पैदल ही अपने कार्यालयों में पहुंचेंगे। बीते दिनों हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को मूर्त रूप देते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से प्रत्येक शनिवार को सरकारी वाहनों का प्रयोग नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम ने बताया कि प्रथम चरण में पूल्ड आवास कालोनी पुनेठी में रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक दिन बाद आ रहे शनिवार से नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य कार्य दिवसों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि अलग अलग वाहनों से कार्यालय पहुंचने के बजाए एक वाहन में तीन चार अधिकारी एक साथ आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए निर्देश को लागू करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करने के पत्र भेजे जा चुके हैं। गौरतलब है कि डीएम की ओर से एक सप्ताह पूर्व सभी अधिकारियों को कार्यालय आने के लिए गियर वाली साइकिल का प्रयोग करने के दिशा निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें