फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में लगने वाले उतरायणी मेले को लेकर जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बरेली (यूपी) में होने वाले 24वें उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की ओर से मेले की सफलता के लिए विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान के तहत चंपावत पहुंचे समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन बरेली क्लब के मैदान में 13 जनवरी से शुरू होगा।

समिति के विपिन वर्मा के नेतृत्व में चंपावत पहुंचे शिष्टमंडल में शामिल माधवानंद तिवारी, दीपक तिवारी, सुंदर सिंह भाकुनी ने बताया कि समिति का यह प्रयास है कि उत्तराखंड की सौगात को बरेली महानगर में विशेष पहचान दिलाई जाए।

उन्होंने बताया कि उत्तरायणी मेले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई अन्य राजनेता, जनप्रतिनिधि, साहित्यकारों के अलावा 14 सांस्कृतिक दलों की टीमें और 10 एकल स्टार गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें