फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के बीमार होने से स्कूल में की गई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
बमनुपरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र का स्कूल अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें उपचार के लिए खटीमा ले जाया गया। शिक्षा मित्र के बीमार हो जाने के कारण स्कूल में छुट्टी करनी पड़ी। यह स्कूल पिछले एक साल से शिक्षा मित्र के भरोसे चल रहा है।

प्राथमिक विद्यालय बनमपुरी में तैनात शिक्षा मित्र तारा भट्ट बुधवार को स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही थी। इसी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बुरी तरह से कांपने के साथ ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। सूचना मिलने ग्रामप्रधान गिरधारी लाल उन्हें तत्काल उपचार के लिए खटीमा अस्पताल ले गए। उपचार के बाद ग्रामप्रधान ने बीमार शिक्षिका को घर पहुंचा दिया। ग्रामप्रधान ने बताया कि स्कूल में दूसरा शिक्षक न होने से स्कूल बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को घर भेज दिया गया। जिसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। ग्रामप्रधान ने बताया कि पिछले एक वर्ष से इस विद्यालय में नियमित अध्यापक नहीं है। इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को लिखा जा चुका है किंतु विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजा गया है। इस विद्यालय में करीब 36 बच्चे अध्ययनरत हैं। उपजिलाधिकारी एके चन्याल ने बीमार शिक्षिका का हाल जानने के बाद तत्काल स्कूल में वैकल्पिक व्यवस्था कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें