चंपावत। शिक्षा भवन सभागार में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चार उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें शिक्षक मनोज कुमार जोशी, नवीन चंद्र पंत, पवन कुमार, विजयेता राणा शामिल थे। सीईओ आरसी पुरोहित ने समारोह का शुभारंभ किया। जिला विज्ञान समन्वयक उम्मेद सिंह बिष्ट ने संचालन किया। समारोह में डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट, महावीर चौधरी, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी, प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा, दीपक कुमार गंगवार, राधेश्याम खर्कवाल, जिला समन्वयक भुवन शंकर पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान रेखा जोशी, कविता वर्मा, रेखा बोहरा, दिव्यदर्शन, लक्ष्मी गहतोड़ी, इंदुवर जोशी, सुभाष राणा, डॉ. बाजश्रवा आर्य, नवीन रस्यारा, हरिविनोद पंत आदि थे।
शिक्षक ने आधा मासिक वेतन स्कूल को दिया
चंपावत। हाइस्कूल पल्सों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल ने विचार रखे। स्कूल के शिक्षक पुष्कर दत्त जोशी ने आधा मासिक वेतन विद्यालय के संसाधनों को विकसित करने के लिए प्रधानाचार्य को सौंपा। छात्र अमित जोशी एवं नवीन बिनवाल ने संचालन किया।