फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका:एक हफ्ते और रूलाएगी आपात सेवा 108

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जीवनदायिनी आपात चिकित्सा सेवा 108 का संकट अगले हफ्ते तक दूर होने की उम्मीद है। टायर घिसने के कारण 108 सेवा महज 12 किमी के दायरे में ही सेवा दे पा रही है। जिले के अस्पतालों से रेफरल केसों को उच्च केंद्रों तक ले जाने के लिए लोगों को खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. उदय शंकर ने तीन सितंबर को एक रोगी की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने आपात सेवा 108 को कॉल किया गया, लेकिन आपात सेवा ने वाहन की खराब हालत के चलते केस को रेफर करने से इंकार कर दिया। सीएमएस के हस्तक्षेप के बावजूद सेवा नहीं मिली। बाद में अस्पताल ने किसी तरह मरीज का इलाज कर राहत पहुंचाई। सीएमएस का कहना है कि 108 सेवा की बदहाली से मरीजों के लिए खतरा है। सीएमएस डॉ. जोशी ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज हालात से अवगत कराया है। साथ ही 108 सेवा को सुचारु कराने का आग्रह किया है। जिले की पांच आपात सेवा 108 में से मात्र एक टनकपुर को छोड़कर चंपावत, लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब के शेष वाहनों के टायरों की हालत ठीक नहीं है। इस कारण यह सेवाएं मात्र 12 किमी के दायरे में ही मरीजों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। इसका खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की पांच 108 सेवाओं में से चार के टायरों की हालत ठीक नहीं है। इन चारों वाहनों के लिए एक सप्ताह के भीतर टायरों की आपूर्ति हो जाएगी। इसके लिए धन भी अवमुक्त हो गया है। कर्मियों को तीन महीने का बकाया वेतन भी जल्द दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मनीष टिंकू,
राज्य समन्वयक, आपात चिकित्सा सेवा 108

पांच में से चार वाहनों के लिए टायर नहीं मिले
महज 12 किमी के दायरे में सुविधा मिल रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें