फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज मार्ग में कूड़ा स्थल पर उठ रही भारी दुर्गंध, राहगिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका के बैराज मार्ग के कूड़ा स्थल से उठ रही दुर्गंध राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। इस मार्ग से भारत-नेपाल को लोग आवाजाही करते हैं। साथ ही सुबह-शाम घूमने वाले भी इसी मार्ग से जाते हैं। इन सभी का कूड़ा स्थल के पास से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के बैराज मार्ग से भारत-नेपाल के बीच आवाजाही होती है। न सिर्फ हर दिन सैकड़ों की संख्या में दोनों देशों के लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं, बल्कि सुबह-शाम घूमने वालों की भी इस मार्ग पर खासी भीड़ रहती है। मार्ग पर नगर पालिका द्वारा मस्जिद के नीचे कूड़ा स्थल बनाया है, जहां पूरे शहर का कूड़ा एकत्र कर डाला जाता है। इन दिनों बारिश और गर्मी के कारण कूड़ा स्थल से उठ रही दुर्गंध से लोगों का वहां से गुजरना मुुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि आवाजाही कर रहे लोगों को नाक दबाकर इस स्थान पर आवाजाही करनी पड़ रही है। शनिवार को मामला एसडीएम अनिल चन्याल के पास पहुंचने पर उन्होंने पालिका प्रशासन को दुर्गंध दूर करने को कीटनाशक एवं अन्य रसायनों का छिड़काव करने या फिर कूड़े को दबाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें