लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में होली विज्डम स्कूल मानेश्वर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के 41 छात्रों में से दस ने 10 सीजीपीए के साथ कुल 18 बच्चों ने ए-वन ग्रेड हासिल किया। 10 सीजीपीए प्राप्त करने वालों में प्राची पाटनी, प्रगति गड़कोटी, आस्तिका पांडेय, ऋचा बोहरा, कौशिक उप्रेती, प्रज्ञान जोशी, अंकिता जुकरिया, मंजुल जोशी, कनुप्रिया खड़ायत, हर्षित बगौली शामिल हैं, जबकि शिवांश भट्ट, ओम खर्कवाल, योगेश तिवारी, गौरव राय, निकिता राय, अंकित जोशी, आशुतोष जोशी, विपिन बोहरा ने ए-वन ग्रेड पाया। इस कामयाबी पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र भट्ट, प्रबंधक निशांत पुनेठा, एलएम राय, दीपक वर्मा, हिम्मी पुनेठा, रेनू सेलिया, विपिन पांडेय ने बधाई दी है।
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के 31 छात्र-छात्राओं में से दो छात्रों ने 10 सीजीपीए के साथ परीक्षा पास की है। जिसमें हिमांशु राय, अंकित सामंत शामिल हैं। प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि नौ छात्र-छात्राओं ने 9 से 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। जीवन जोशी, मनीष जोशी, समीर जोशी, अनूप जखमोला, संदीप भट्ट आदि ने बच्चों को बधाई दी है।