चंपावत। आदर्श रामलीला कमेटी मल्लीहाट के परिसर का शीघ्र विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को मौका मुआयना किया। कहा गया कि जल्द बैठक कर रामलीला मैदान के विस्तार के लिए मिली पांच लाख रुपये की राशि का उपयोग किया जाएगा। रविवार को कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय की अगुवाई में पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई पांच लाख रुपये की लागत से परिसर का विस्तार किया जाएगा। वहीं रामलीला के सौ साल पूरे होने पर सीएम द्वारा घोषित एक लाख रुपये की रकम न मिलने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। इस दौरान चंद्रमोहन वर्मा, भुवन पचौली, शंकर रावल, मुक्तेश पचौली आदि थे।