फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं ने बढ़ाई जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में रोजाना लगने वाले जाम से होने वाली परेशानी को लावारिस पशुओं ने बढ़ा दिया है। स्टेशन बाजार में पिथौरागढ़ मार्ग पर एक ओर मालवाहक वाहनों के दिन दहाड़े माल लोडिंग, अनलोडिंग, लावारिस पशुओं के बार-बार रोड के बीचों बीच खड़े रहना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ऐसे में यातायात पुलिस के वाहनों और लावारिस पशुओं को नियंत्रित करने में पसीने छूट रहे हैं। लोगों ने लावारिस पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के स्टेशन बाजार में आए दिन सुबह से हर एक घंटे में जाम लगना आम बात हो गई है। यहां लावारिस पशु खड़े रहने से वाहन चालकों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन से आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सहयोग करने को कहा। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं को तीन बार मां कामधेनू वात्सल्य गो सदन में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं को नगर में छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जल्द ही एक बार और गोशाला से संपर्क किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें