फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ के माध्यम से टेकहोम राशन वितरण का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपातव)। आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन का वितरण एनजीओ के माध्यम से कराने का आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


अब तक टेकहोम राशन का वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों से होता था, लेकिन बाल विकास विभाग अब जिले में एक एनजीओ के माध्यम से राशन वितरण की योजना लागू कर रहा है।

सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप विभाग के फैसले का विरोध किया है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारी अपने निजी स्वार्थों के खातिर एनजीओ के नाम पर खटीमा के एक किराना व्यवसायी को राशन वितरण की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं, इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, गंगा भट्ट, साधना शर्मा, रजिया खातून, रशीदा खातून, शहाना परवीन, चित्रा कश्यप, कमलेश, सोनम बसेड़ा, जानकी जोशी, उजमा, मुन्नी देवी, प्रियंका राणा, सरोज चंद, दीपा गहतोड़ी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें