फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्तोला में अंगद-रावण की शानदार अदाकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। पहाड़ के कई हिस्सों में अब भी रामलीला का मंचन जोरों पर है। लीला में बड़ी तादात में दर्शक उमड़ रहे हैं। क्वैराला घाटी के मिर्तोला में जारी लीला में मंगलवार को अंगद-रावण का मंचन हुआ।
विज्ञापन


इधर पाटी में कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र राज लडवाल की अध्यक्षता देव सिंह, मौनी, महेश गहतोड़ी, सुरेश भट्ट, राजू मौनी के निर्देशन में हुई लीला में विभीषण का मारा जाना, राम द्वारा समुद्र में पुल बांधने के लिए शिव की आराधना करना, नल-नील की सहायता से सेतु निर्माण, अंगद को दूत बनाकर लंका भेजना, अंगद-रावण संवाद, अंगद का लौटना, लक्ष्मण द्वारा युद्ध के लिए सेना तैयार करने की लीला दिखाई गई। यहां सैकड़ों की तादात में देर रात तक दर्शक उमड़े।

चौमेल में लीलाध्यक्ष हरीश पाठक की अध्यक्षता में सुषैन वैद्य द्वारा संजीवनी से लक्ष्मण का इलाज करने के बाद लक्ष्मण की मूर्छा टूटना, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध करने की लीला दिखाई गई। मडलक में रावण अहिरावण संवाद की लीला दिखाई गई। देवीधुरा में भी रामलीला की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें