चंपावत। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक से 30 अगस्त तक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जाएगा। इसके लिए जिले को अच्छी रैकिंग दिलाने के लिए अधिकारियों ने कोशिश शुरू कर दी है। इस संबंध में शनिवार को विकास भवन सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सीडीओ एसएस बिष्ट ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अच्छी रैकिंग दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सर्वेक्षण केंद्र सरकार की ओर से चयनित एजेंसी करेगी। जो प्रत्येक ग्राम पंचायत के पांच गांवों का भ्रमण कर तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
सर्वे टीम के नंबर के आधार पर जिले की रैकिंग तय की जाएगी। बैठक में पीडी एचजी भट्ट, डीपीआरओ सुरेश बैनी, एएमए राजेश कुमार, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, माध्यमिक डीएस राजपूत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।