फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बीसीसीआई के निर्देशों के तहत उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू हो गए हैं। शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की चयन प्रक्रिया में करीब 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में नेट अभ्यास स्थल में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। रविवार सुबह नौ बजे से फिर ट्रायल होंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ी बीसीसीआई के निर्देशों में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव हरि सिंह महर, दीपक सेठी, अशोक गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें