फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बाधित
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। सुबह के वक्त हुई बारिश से उफनाए बरसाती किरोड़ा नाले ने बृहस्पतिवार को पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बाधित किया। नाले के उफान से फंसे स्कूली बच्चों को अग्निशमन विभाग के जवानों ने अपने सरकारी वाहन से नाला पार कराया, जबकि अन्य यात्री करीब आधे घंटे तक नाले के दोनों ओर फंसे रहे।
विज्ञापन

इन दिनों बारिश होते ही बरसाती नाले एवं नदियां उफान में आकर आफत बरसा रहे हैं। बुधवार को जहां उफनाई शारदा ने प्रशासन एवं आपदा बचाव टीम के पसीने छुड़ाए, वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से किरोड़ा नाला फिर उफान पर आया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां फंसे स्कूली बच्चों को अग्निशमन विभाग के वाहन से नाला पार कराया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे तक नाले के दोनों तरफ काफी संख्या में यात्री फंसे रहे, जो उफान कम होने के बाद ही आ-जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो 12 टीएनपी 05 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें