फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग बाजार में न खोली जाएं शराब की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सूखीढांग बाजार में शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग में बृजनगर और सूखीढांग में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें खोले जाने की योजना बनाई जा रही है। जबकि क्षेत्र के लोग बीते साल से शराब की दुकानों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


शराब की दुकानें खुलने से धूरा, सिलाड़, मथियाबांज, तलियाबांज, नौलापानी, चौड़ाकोट, बयाला, बमनजौल, जौल, बनकटिया, श्यामलाताल आदि गांवों की छात्राओं, महिलाओं को आवागमन में दहशत रहेगी। गत वर्ष भी शराब की दुकानों का विरोध करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ झूठे मुकदमें आज तक जारी हैं। कहा कि सूखीढांग क्षेत्र सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रहा है।

यहां की जनता पेयजल की भारी समस्या से जूझ रही है, न तो यहां अस्पताल है और न ही पुलिस चौकी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, स्वरूप राम, इंद्र सिंह, राजेश जोशी, नरेंद्र जोशी, हयात सिंह, हेमा देवी, कृष्णानंद, मदन राम, आशा राणा, मनोज सिंह, नीरज सिंह, दया राम, मनोज चौड़ाकोटी, धर्मानंद जोशी, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें