फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव समारोह में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बालिका इंटर कॉलेज खेतीखान का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या हेमलता जोशी की अध्यक्षता में शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ठ अतिथि जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल ने किया। विधायक ने छात्राओं को 20 ट्रेक सूट देने और विद्यालय में प्रोजेक्टर, विभिन्न गतिविधियों के लिए सभागार और मंच निर्माण की घोषणा की।

इस दौरान छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अंधविश्वास पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहां ग्राम प्रधान मुकेशराज देउपा, गोपाल मनराल, सीएल वर्मा, एलडी ओली, प्रियंका गड़कोटी, गिरीश पांडेय, ज्ञान सिंह देव, नरेश जुकरिया, कुंदन बोहरा, राजेंद्र भट्ट, दान सिंह, नवीन बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें