फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी का सबब बन रही सड़क किनारे खोदी नाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के छतरी चौराहे से काकड़ के शिव मंदिर गेट के पास तक सड़क के किनारे पर निजी मोबाइल कंपनियों द्वारा खोदी गई नाली लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन


नाली खोदने और पाइप आदि रखने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सड़क संकरी होने से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान हेमा अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, खीम सिंह अधिकारी, ओम प्रकाश आदि का कहना है कि इस मार्ग में बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन होता है। अनेकों स्कूलों के छात्रों के अलावा स्थानीय लोगों की खूब आवाजाही होती है। लोगों का कहना है कि नालियों का खुदान करने के साथ ही पाइप डालकर उसमें तत्काल बंद किया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें