फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली बस्ती की महिलाओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन

बंगाली कालोनी वासियों पर नगरपालिका की ओर से जुर्माना लगाने से भड़कीं बस्ती की महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंगाली बस्ती में शौचालय का निर्माण कराने अथवा जुर्माना नहीं वसूलने की मांग की गई है।

मंगलवार को नगर के बंगाली बस्ती वार्ड संख्या 3 की महिलाएं प्रदर्शन करती हुई तहसील पहुंचीं। जहां उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा गया है कि वे मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं और शौचालय बनाने में असमर्थ हैं। खुले में शौच करने पर नगरपालिका प्रशासन ने बंगाली बस्ती वासियों से जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बंगाली बस्ती में शौचालय निर्माण कराने या फिर जुर्माना नहीं वसूलने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रमिला, सीता, कमला, गधारी देवी, जशोदा, सुशमिता, राजवती देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि बंगाली बस्ती वार्ड संख्या तीन वन भूमि पर बसे होने के कारण शौचालय निर्माण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें