फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ागी इलेवन का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्व. मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल तड़ागी इलेवन ने जीत लिया है। मैच का शुभारंभ सुभाष बगौली ने किया।
विज्ञापन


स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल तड़ागी इलेवन और टनकपुर ब्लू स्टार के बीच हुआ। टनकपुर ब्लू ने निर्धारित ओवरों में 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें सर्वाधिक 46 रन शुभम ने बनाए।

तड़ागी इलेवन के गेंदबाज दीपक सेठी ने 2 विकेट लिए। जवाब में तड़ागी इलेवन ने मैच आठ विकेट से जीत लिया। टीम के लिए सर्वाधिक 52 रन श्याम ने बनाए। श्याम को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच में उमेश सोराड़ी और विवेक कुमार ने अंपायरिंग की। इस मौके पर आयोजन कमेटी संरक्षक रविंद्र तड़ागी, दमन सिंह तड़ागी, संजय शाह, प्रकाश सिंह, बच्चीनाथ, कैलाश भट्ट, मानबहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें