चंपावत। प्राथमिक विद्यालय लटोली में चल रहे जीजीआईसी के सात दिनी एनएसएस शिविर के पांचवें दिन बुधवार को नशामुक्ति और स्वच्छ पर्यावरण का जन संदेश दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी भुवनेश्वरी नेगी और नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को नशामुक्ति तथा स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान 75 छात्राओं सहित ग्रामीणों ने नशामुक्त रहने के संकल्प पत्र भी भरे। बौद्धिक सत्र में आज एनएसएस के जिला समन्वयक करम सिंह खाती ने छात्राओं को छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर बची सिंह पुजारी, शाहजहां, राजेंद्र बिष्ट तथा ममता आदि ने विचार रखे।