फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवरात लेकर महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
बाराकोट विकासखंड के दूरस्थ कामाज्यूला गांव की एक महिला लापता हो गई है। परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि महिला अपने साथ 21500 रुपये नकदी के अलावा जेवरात भी ले गई है।


लापता महिला के देवर राजेंद्र प्रसाद की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि छह माह पहले उनके बड़े भाई का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी भाभी घर में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। आठ दिसंबर को भाभी अपनी मां को बीमार बताकर सात साल के बच्चे को साथ लेकर मायके गागर गांव जाने को घर से निकली। भाभी के एक सप्ताह बाद वापस नहीं आने पर मां के कहने पर मायके फोन किया, तो पता चला कि वह मायके पहुंची ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला, तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। देवर राजेंद्र ने बताया कि उनकी भाभी अपने साथ घर में रखे सोने का गुलोबंद, कान के झुमके, नाक की फूली और 21500 रुपये की नकदी ले गई है। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि महिला को खोजने के लिए दरोगा हरीश प्रसाद के नेतृत्व में जांच दल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें