चंपावत। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज प्रेम सिंह खिमाल के निर्देश पर सोमवार को विभिन्न न्यायालयों में आयोजित की गई लोक अदालत में 17 वादों का निस्तारण कर सात हजार नौ सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में एमवी एक्ट के तीन वादों का निस्तारण कर नौ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की अदालत में एमबी एक्ट के आठ मामलों का निस्तारण कर चार हजार रुपये तथा जूनियर डिविजन में छह वादों का निस्तारण करते हुए तीन हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।