फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी गई विभिन्न कानूनों की जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में फोर्ती गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने विभिन्न कानूनी जानकारियां दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक प्राधिकरण के माध्यम से गरीबों व असहायों को नि:शुल्क अधिवक्ता उनकी पैरवी के लिए मुहैया कराए जाते है। इस मौके पर पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर समाज में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाना चाहिए। शिविर में लोगों को नि:शुल्क कानूनी साहित्य वितरित किया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल, रमेश उप्रेती, राज भट्ट, मयंक पुनेठा, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल, राजस्व निरीक्षक सदर चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें