फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर स्वच्छता व बेटी बचाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका व बैथनी जीवनधारा संस्था के संयुक्त की पहल पर जीजीआईसी की छात्राओं एवं लोगों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल छात्राओं और नागरिकों ने अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ ही बेटियों की सुरक्षा की शपथ भी ली।
विज्ञापन


जीजीआईसी से शुरू हुई रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने दी प्रज्वलित कर किया। अधिशासी अधिकारी जयवीर सिंह राठी व बैथनी जीवनधारा संस्था की निदेशक सिस्टर प्रेसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नेहरू पार्क में पहुंची। यहां अधिशासी अधिकारी ने छात्राओं व मौजूद नागरिकों को स्वच्छता व बेटियों के संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर बैथनी संस्था ने नुक्कड नाटक पेश कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया। समाजसेवी धर्मानंद पांडेय ने भारत स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अपने घर व आसपास की स्वच्छता पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभासद मुकेश साहू, राजेंद्र रजवार, सौरभ अग्रवाल, हसीब अहमद, शोभा देवी, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, कर एवं राजस्व निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, अनुराधा यादव, शिक्षिका विनीता जोशी, बैथनी संस्था की सिस्टर रोजिटा, कमला, गीता, कंचन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें