फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ईद और गणेश चतुर्थी पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली में हुई पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिलाया। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


सीओ आरएस रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो सितंबर को ईद और गणेश चतुर्थी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। लोगों ने शहर की बदहाल आंतरिक यातायात व्यवस्था को मुद्दा जोरशोर से उठाया। कहा कि मुख्य बाजार में मोतीराम चौराहे से चड्डा चौराहे तक चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक को सख्ती से लागू किया जाए। सीमेंट मार्ग पर जगन्नाथ चौराहे से राजाराम चौराहे तक वर्कशापों पर वाहन आड़े-तिरछे खड़े करने पर प्रभावी अंकुश लगाने और तेज गति से बाइक दौड़ाने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शों के अव्यवस्थित संचालन एवं टैक्सी चालकों द्वारा शहर में जहां-तहां टैक्सी गाड़ियां खड़ी करने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सीओ रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, एडवोकेट विनोद प्रकाश, धर्मानंद पांडेय, दिनेश चंद्र शास्त्री, मो. याकूब अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें