फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमबाग मोहनपुर को जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर आमबाग मोहनपुर को जल भराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत चुंगी पर एनएच की ओर से पानी की निकासी की व्यवस्था न किए जाने से आमबाग और मोहनपुर में जलभराव हो गया है।
विज्ञापन


इससे संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना था कि नगर क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड से नाले की निकासी मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा और मनिहारगोठ की ओर की गई है, लेकिन मनिहारगोठ में निकासी न होने से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम डा.अहमद इकबाल ने एसडीएम टनकपुर को जल भराव से निपटने के लिए पानी निकासी के उपाय शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें