लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. तौफीक अहमद ने बताया कि 17 से 20 अगस्त तक पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में होने वाली अंतरमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के लिए पांच अगस्त को डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ट्रायल लेंगे। पीजी कॉलेज रानीखेत में 21 अगस्त को होने वाली क्रॉसकंट्री रेस लिए आठ अगस्त को डॉ. सुमन पांडेय, द्वाराहाट कॉलेज में 24 अगस्त को होने वाली शतरंज प्रतियोगिता का ट्रायल 12 अगस्त को डॉ. एसपी सिंह लेंगे। उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वह पुरानी कक्षा के पहचान पत्र या फीस रसीद लाएं। प्रतिभागी 25 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के ट्रायल से पूर्व अगर प्रवेश नहीं हुए और प्रतिभावान खिलाड़ी है तो उसका ट्रायल बाद में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुटबाल, क्रॉसकंट्री रेस के लिए ट्रायल महाविद्यालय के खेल मैदान और शतरंज का ट्रायल भौतिक विज्ञान विभाग में एक बजे से होगा। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथियों में महाविद्यालय में उपस्थित होने को कहा है।