फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के खिलाफ बयानबाजी करने पर मुकदमा दर्ज हो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने सेना के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने के लिए यूपी के पूर्व मंत्री सपा नेता मोहम्मद आजम खान को निशाने पर लिया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से सेना के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

सैनिक विश्राम गृह में लीग के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देव की अध्यक्षता और सीबी बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने सपा नेता आजम खां द्वारा सेना के प्रति की गई अनर्गल बयानबाजी पर गहरा आक्रोश जताया। कहा कि आए दिन कुछ सियासी दलों की ओर से सेना के खिलाफ बयानबाजी करके उनके मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी महिलाओं और छात्रों को अगवाकर उनके जरिये सेना की टुकड़ियों पर पत्थरबाजी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि सेना बेहद कठिन हालात में काम कर रही है। सियासी दलों ने इस तरह के काम को रोकना तो दूर, छात्राओं और महिलाओं को राष्ट्रद्रोही कदम न उठाने की अपील तक भी नहीं की। सेना प्रमुख के प्रति भी कुछ राजनीतिक लोगों की ओर से अशोभनीय बयानबाजी की गई थी। इस तरह की हरकतों को कोई भी स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने सरकार से सेना के प्रति बयानबाजी करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। बैठक में लीग के पूर्व अध्यक्ष महादेव सुतेड़ी, पीएस देव, शेर गिरि, अमर सिंह बोहरा, एनके पुनेठा, हेमंत राय, आरडी मुरारी, अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें