फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार स्थापित कर सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित शॉपकीपर का दस दिनी प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। समाजसेवी और उद्योगपति नरेंद्र सिंह लडवाल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए स्वरोजगार स्थापित कर एक सफल उद्यमी बनने को प्रेरित किया।
उन्होंने आरसेटी संस्थान की ओर से विभिन्न विषयों पर दिए जा रहे रोजगारपकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी एएस रावत ने बैंकिंग स्कीम, डिजिटल पेमेंट आदि की जानकारी देने के साथ स्वरोजगार अपनाने के लिए सहयोग देेने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक जर्नादन चिलकोटी ने विभिन्न प्रेरणादायक वीडियो प्रतिभागियों को दिखाए। इस दौरान दीपक जोशी ने टैक्स संबंधी, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बैंकिंग जमा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और उद्योग विभाग के जीबी जोशी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी ने विभिन्न कुटीर उद्योगों के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर प्रतिभागियों की लिखित और मौखिक मूल्यांकन परीक्षा में गौरव जोशी पहले, कैलाश गोस्वामी दूसरे तथा विवेक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रकाश चंद्र, कैलाश शर्मा, छवि दत्त पांडेय आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें