फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदन सिंह अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदन सिंह अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सचिव चुने गए
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण निर्माण विभाग की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान विभाग की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुंदन सिंह को अध्यक्ष और प्रमोद को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

अभियंता कुंदन सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और देवेंद्र ओझा के संचालन में हुई बैठक में अधिशासी अभियंता जेएस धर्मशक्तू ने विभागीय बजट न होने व प्रखंड संचालन में होने वाले राजनीतिक हस्तक्षेप को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वक्ताओं ने ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित बजट निर्माण विभाग को ही दिए जाने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद प्रांतीय पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार के साथ हुए समझौते के अंतर्गत बनी कुछ सहमतियों पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके लिए डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें कुंदन सिंह अधिकारी को निर्विरोध अध्यक्ष और प्रमोद कुमार वर्मा को सचिव चुना गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नवीन कांडपाल, प्रांतीय महासचिव सुरेंद्र जोशी, प्रांतीय वित्त सचिव रमेश थपलियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सचींद्र मोहन गुरुरानी, ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष धीरज आर्या, नवीन ओली, बीसी बौड़ाइ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें