फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन से हटाया

विज्ञापन
चंपावत के रैनबसेरा राहत केंद्र की व्यवस्थाओं का मुआयना करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। संस्थागत क्वारंटीन में 14 दिन पूरे कर चुके 17 लोगों को बृहस्पतिवार को होम क्वारंटीन में भेज दिया है। इससे पूर्व डॉ. मनीष बिष्ट और डॉ. गिरजेंद्र चौहान ने इनका परीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन लोगों ने संस्थागत क्वारंटीन में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। अब इन्हें एहतियात के तौर पर उनके घरों में क्वारंटीन किया जा रहा है। इसी के साथ चंपावत जिले के आठ केंद्रों में अब संस्थागत क्वारंटीन की संख्या घटकर 130 हो गई है। जिले में होम क्वारंटीन की तादाद 3784 है। इसके अलावा तीन लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन किया गया है। इनमें से दो लोग लोहाघाट व एक को टनकपुर में रखा गया है। जिले के दस राहत केंद्रों में कुल 576 लोग हैं। बुधवार तक भेजे गए 20 सेंपलों में से 13 की जांच आई है। ये सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं।
सात संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन किए गए सात लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने क्वारंटीन किए गए तीन युवकों और एक मौलवी समेत सात लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया। एसीएमओ ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट शनिवार शाम तक मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय रोज ले रहे हैं हालात का जायजा
चंपावत। कोरोना संकट से निपटने को लेकर प्रशासन तो हर वक्त चौकस है ही, भारत सरकार के मंत्री भी रोजाना फोन के जरिये हालात का जायजा ले रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हर रोज डीएम से फोन पर बात कर कोरोना से बचाव को लेकर उठाए जा रहे कदम, स्वास्थ्य, खाद्यान्न के हालात के अलावा लॉकडाउन की स्थिति की पड़ताल कर रहे हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय भी हर रोज फोन से हालात की समीक्षा कर रहे हैं।
नगरों में भी बुखार का परीक्षण शुरू, डीएम ने राहत केंद्र की व्यवस्था देखी
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद बृहस्पतिवार से नगरीय क्षेत्रों में भी खांसी, जुकाम व बुखार वाले लोगों का चिन्हीकरण शुरू हो गया है। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में वार्डवार यह काम शुरू हो गया है। हर वार्ड में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स के अलावा एक शिक्षक की टीम बनाई गई है। इससे पूर्व डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने रैनबसेरा के राहत केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्था करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें