टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। नेपाली ड्रायपोर्ट को जोड़ने वाली भारत नेपाल सड़क निर्माण में कार्य करने वाले मजदूरों को बनबसा से कार्यस्थल छोड़ने जा रहा कार्यदायी संस्था का बोलेरो वाहन गढ़ीगोठ स्थित केला फैक्ट्री के पास पलट गया। इससे वाहन में सवार 17 मजदूर चोटिल हो गए। छह मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल में डाॅ. माे. उमर, डॉ. आफताब अंसारी और डाॅ. प्रकाश चोगले ने घायलों का उपचार किया। डाक्टरों ने बताया कि उपचार बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर हालत में घायल दिनेश यादव को हाई सेंटर रेफर किया गया है। उसके सिर पर चोट बताई जा रही है।
शुक्रवार सुबह हुई घटना में यूपी कुशीनगर वासी झबरु (45) पुत्र जगत नाथ , श्यामदेव (45) पुत्र विक्षा यादव , दिनेश (45) पुत्र सुधीर सिंह , रमेश प्रसाद (35) पुत्र शिवनाथ, आदेश पुत्र (25) लक्षन सिंह, विकास पुत्र (26) रामसौर, रितेश (29) पुत्र शारदा यादव, रविंद्र हरि (36) पुत्र किशोर, राकेश यादव (35) पुत्र कालीचरन, नागेंद्र (28) पुत्र देवधारी, जगा (30) पुत्र बलकर, बल्लूदीन (28) पुत्र सुलेमान, रामकृपाल (39) पुत्र चंद्रभान, बिहार निवासी पप्पू यादव (35) पुत्र रामेश्वर यादव, राजेश (56) पुत्र स्वामीनाथ घायल हो गए।