फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर में एसडीएम ने अंग्रेजी शराब की दुकान में छापा मारने के बाद प्रिंट रेट से अधिक मूल्यों पर शराब बिक्री किए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बनबसा की दुकानों पर भी प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने की जांच करने को लेकर नागरिकों ने प्रशासन से मांग उठाई है। रविवार को नागरिकों ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन भेजकर बनबसा की दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक मूल्यों पर शराब बेचे जाने की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कहा गया है कि बनबसा में अंग्रेजी शराब की दुकानों में प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने के चलते आए दिन बवाल होता रहता है। उनका कहना है कि क्षेत्र की देसी शराब की दुकानों में बीयर प्रिंट रेट से अधिक पर बेची जा रही है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई कर बनबसा में प्रिंट रेट से अधिक पर अंग्रेजी शराब और बीयर बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। बैठक में क्षेत्र के कई नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें