चंपावत। जिला मुख्यालय और लोहाघाट क्षेत्र में हल्द्वानी से आए विजिलेंस यूपीसीएल की टीम ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान चंपावत में कोई भी बिजली चोरी करते हुए नहीं पकड़ा गया।
हल्द्वानी से आए विजिलेंस की टीम के एसडीओ अमविका यादव के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने जगह-जगह जाकर चेकिंग की। तीन दिन पहले विजिलेंस की टीम ने बनबसा और टनकपुर में भी छापामारी अभियान चलाया था। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए सात लोगों को पकड़ा गया था। इसके अलावा दो लोगों को घरेलू कनेक्शन से दुकान चलाने पर पकड़ा गया। सात लोगों के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने शाम के वक्त लोहाघाट क्षेत्र में भी छापामारी अभियान चलाया। यूपीसीएल के जेई रमेश पंत ने बताया कि हल्द्वानी से दस सदस्यीय विजिलेंस टीम आई है। टीम के माध्यम से घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्यूरो