चंपावत। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने पर्यटन विभाग को होम स्टे योजना में मानक के अनुसार आवास निर्मित करने और योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना और होम स्टे योजना की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने होम स्टे में पंजीकृत लोगों से प्रत्येक माह की रिपोर्ट भी लेने और आने वाले पर्यटकों की संख्या के संबंध में भी रिपोर्ट कार्यालय में दर्ज करने को कहा।
इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के घटक वाहन मद में प्राप्त 6 और होम स्टे में प्राप्त 5 आवेदनों में से 9 आवेदनों पर समिति ने स्वीकृति दी। बैठक में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक एचसी जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीडी भट्ट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोहरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट और आवेदक उपस्थित थे। संचालन पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने किया।