चंपावत। जिले के बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की मांग को लेकर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कक्षा एक से 10 तक के विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हुए हैं।
भूपेंद्र नाथ की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पांच सालों से बीपीएड और एमपीएड बेरोजगार विद्यालयों में शिक्षकों की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने उच्च प्राथमिक, शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करने की भी मांग उठाई। वहां दीपक चंद्र, विनोद पांडेय, नरेश जोशी, भगवती प्रसाद, नवीन पंत, सत्येंद्र गोस्वामी, दीपा, भावना जोशी आदि थे।