फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिक बच्चे होने पर बनबसा में सभासद पद के दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। दो से अधिक बच्चे होने पर बनबसा नगर पंचायत के दो वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए है। हालांकि, बृहस्पतिवार को टनकपुर पालिका के वार्ड एक के सभासद का नामांकन रद्द हुआ था।
विज्ञापन


टनकपुर पालिका के रिटर्निंग अफसर/एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने बताया कि टनकपुर के वार्ड संख्या एक से सदस्य पद के प्रत्याशी विपिन गुप्ता के दो से अधिक बच्चे होने पर नामांकन रद्द किया गया है।

इधर, बनबसा नगर पंचायत के सहायक रिटर्निंग अफसर आरके यादव ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड चार से नामांकन कराने वाली प्रत्याशी शकुंतला एवं वार्ड छह से नामांकन कराने वाली नशीमा परवीन के दो से अधिक बच्चे होने पर उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करते हुए नामांकन रद्द किया गया है। टनकपुर पालिका के अध्यक्ष पद के सात एवं सभासद पद के 39, जबकि बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के छह और सदस्य पद के 24 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें