लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग विभाग की ओर से हुई अंतरविभागीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमांशु और सौरभ विजेता रहे।
प्राचार्या डॉ. रितु मित्तल की अध्यक्षता, विभाग प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बीएड विभाग के हिमांशु खर्कवाल, पूजा ढेक और जितेंद्र सिंह लोहिया पहले तीन स्थान पर रहे। ओपन वर्ग में सौरभ कुमार, मुकुल जोशी, संजीव वाल्मीकि, भूगोल विभाग के नीरज जोशी, नीलम जोशी और नंदू अधिकारी विजयी रहे। विजेताओं को डॉ. अनीता सिंह ने पुरस्कृत किया।
संचालन अभिनव गहतोड़ी और हनुमंत ओली ने किया। वहां डॉ. सुमन पांडेय, अलका कोली, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. विद्या, डॉ. शिवानी कर्नाटक, डॉ. वेदव्रत शर्मा, विजय डालाकोटी, मीनाक्षी गोस्वामी, कमल आदि थे।