टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने बुधवार से शुरू हो रहे मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चौकस रहने के निर्देश दिए। कहा कि व्यवस्थाओं के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि धाम क्षेत्र में बिजली, पानी, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभाग के अधिकारी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में तत्पर रहें। उन्होंने रोडवेज को यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन करने, परिवहन विभाग को यातायात व्यवस्था पर नजर रखने को कहा।
बैठक में पूर्ति निरीक्षक मनोज भट्ट, कनिष्ठ सहायक भुवन राम, उद्यान विभाग के बीआर पांडेय, जेई ट्यूबवेल जितेंद्र कुमार, एआई सिंचाई डीसी कांडपाल, एई लोनिवि विभोर गुप्ता, ईओ जयवीर सिंह राठी, ईओ बनबसा नौनी राम, एआरटीओ रश्मि भट्ट, अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह आदि अधिकारी, उप निरीक्षक कुंदन सिंह, एआरएम एसआर कौशल, डा. डीके शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी आदि मौजूद थे।