फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने फिर जारी किया 72 घंटे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम विभाग एक बार फिर से 22 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 23 और 24 सितंबर को भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और अपना मोबाइल खुला रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि इस दौरान जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने पर आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने एनएच, पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एडीबी के अधिकारियों को सड़क बाधित होने की स्थिति में तत्काल उसे खुलवाने तथा राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत विकास को अपने क्षेत्र में बने रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें