टनकपुर (चंपावत)। तहसीलदार पूनम पंत ने आपदा प्रबंध को लेकर बनी आईआरएस टीम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में हुई बैठक में तहसीलदार ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से समय-समय पर भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में कोई भी अधिकारी बगैर अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाए। किसी भी तरह की आपदा की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें। बैठक में तहसील के प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के एई आरके यादव, नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी, पशु चिकित्साधिकारी डा. डीके शर्मा, ईओ जयवीर सिंह राठी, प्रधानाचार्या तेज बहादुर गंगवार, पीआईयू एई अनुपम राय व पीसी पंत, एएई सुरेश कुमार, लोनिवि एई एपीएस बिष्ट, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, एसआई मनोज कुमार, वन दरोगा जीआर कोहली, भुवन राम, जगत सिंह, जीआईसी के प्रशासनिक अधिकारी केदार दत्त जोशी आदि थे।