फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी की दो दिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में दो दिनी क्षेत्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में 36वीं वाहिनी ने तृतीय वाहिनी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। लोहाघाट ने बरेली को 25-2 अंकों से हराया। बुधवार को हिमवीरों ने उद्घाटन अवसर पर मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन


द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में तृतीय वाहिनी बरेली, सातवीं वाहिनी मिर्थी, 14वीं वाहिनी जाजरदेवल, 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ और 36वीं वाहिनी लोहाघाट हिस्सा ले रही हैं। आयोजन में उप सेनानी संदीप चौधरी, सुशील कुमार, सहायक सेनानी विनोद भाटी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें