फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने बुधवार को अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने के तीसरे दिन युवा विपिन गोरखा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में वक्ताओं का कहना था कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से लोग बाहरी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। वक्त पर इलाज नहीं मिलने पर लोग दम तोड़ने को मजबूर हैं। आंदोलनकारियों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

धरना देने वालों में चंद्रकला पाटनी, नवीन कुमार, कासिम कुरैशी, बसंती जोशी, शिखा चौधरी, सुमन, मीना कापड़ी, पार्वती, दुर्गा देवी, शांति जोशी, लक्ष्मी जोशी, प्रतिभा, रमेश राम, राज किशोर, मुकेश कुमार, संजय कुमार, पान सिंह, मनीष थापा, अर्जुन थापा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें