फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राजस्व कर्मियों का ई-मेल एकाउंट बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राजस्व परिषद के आयुक्त एसएन पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में बेनाप भूमि की सूचना, तहसीलदार से डिप्टी कलक्टरों के पद पर होने वाली पदोन्नति के लिए पात्र तहसीलदारों की सीआर आदि के संबंध में एडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में भूमि के अवशेष प्रकरणों को तत्काल सुलझाने, सभी राजस्व कर्मियों का ई-मेल एकाउंट तैयार करने के साथ कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करने, भूमि संबंधी वादों की डाटा इंट्री कर ऑनलाइन करने तथा नॉन जेड खाता खतौनियों को ऑनलाइन कर सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने आयुक्त को बताया कि बेनाप भूमि से संबंधित प्रकरण सभी तहसीलों से प्राप्त हो गए हैं, जिन्हें निरीक्षण के बाद परिषद को उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में वर्तमान तथा पूर्व में कार्यरत सभी तहसीलदारों की सीआर, शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण पत्र पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं जबकि वार्षिक स्थानांतरण के लिए दो जून की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा राजस्व कर्मियों का ई-मेल तैयार कर सूची देहरादून भेज दी गई है। सहायक भू-लेख अधिकारी के पद पर पदोन्नति सूची का प्रेषण कर दिया गया है। आयुक्त ने वादों की डाटा इंट्री में तेजी लाने के निर्देश दिये। वीडियो कांफ्रेंसिंग प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय अनिल गर्ब्याल, जिला कार्यालय के पटल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें