फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वर्ष उतरायणी मेले को और भव्य बनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब की बैठक में उत्तरायणी मेले के सफल आयोजन पर खुशी जताई गई। तय किया गया कि अगले वर्ष उत्तरायणी मेले को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा।

एलायंस क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी की अध्यक्षता और सचिव राज सिंह भदौरिया के संचालन में हुई बैठक में मेला चेयरमैन, व्यवस्थापकों के साथ ही स्पांसर करने वालों, स्कूली बच्चों, बाहर से आए कलाकारों, मेले में स्टाल लगाने वालों के अलावा क्षेत्रवासियों का आभार जताया गया। तय किया गया कि अगले वर्ष उत्तरायणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों के हथकरघा, कुटीर उद्योग, उत्तराखंड के शिल्पों आदि की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी ने आय-व्यय का ब्योरा भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला चेयरमैन कै. हरीश कापड़ी ने मेले में सहयोग देने वालों का आभार जताया। बैठक में मेला व्यवस्थापक उमेद सिंह नेगी, सुधा बिष्ट, सुनीता मुरारी, रानी कापड़ी, नवीन भट्ट, हेमेंद्र सिंह रावत, पुष्कर कापड़ी, डॉ. जनक चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें