फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पुस्तकालय को विकसित करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
डिग्री कॉलेज में पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बैठक कर पुस्तकालय को विकसित करने का संकल्प लिया। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने जिला पंचायत से 50 हजार एवं समाजसेवी रोहताश अग्रवाल ने 21 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।

प्राचार्य डा.जीप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्राध्यापक डॉ. एसके कटियार ने बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी। रिटायर्ड प्रधानाचार्य कैलास चंद्र लोहनी ने सामाजिक उत्थान में शिक्षा, शिक्षक और पुस्तकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. पंकज उप्रेती ने किया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. देवी दत्त जोशी, दीप चंद्र पाठक, धर्मेंद्र चंद, प्रकाश, बसंत राय ने पुस्तकालय को विकसित करने के साथ ही महाविद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग देने की बात कही। बैठक में शशांक पांडेय, विशाल पंत, भूपेंद्र सिंह, रमेश सिंह, डॉ. मोहन लाल, सौरभ कलखुड़िया, भुनेश वाल्मीकि, गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 13 टीएनपी 01 पी।

बाक्स
महाविद्यालय में पीटीए का गठन
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय में सर्वसम्मति से अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। प्राचार्य डा. जी प्रकाश की मौजूदगी में गठित कार्यकारिणी में रोहताश अग्रवाल को अध्यक्ष, जीत सिंह को सचिव, सतीश पांडेय को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया का संचालन डॉ. सर्वजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें